दुमका, मई 18 -- जामा, प्रतिनिधि। जामा प्रखंड अंतर्गत कैराबनी गांव स्थित जनवितरण प्रणाली पीडीएस दुकान में घटिया किस्म का चावल वितरण किए जाने का मामला सामने आया है। चावल की गुणवत्ता को लेकर लाभुकों में भारी नाराजगी देखी जा रही है।

ग्रामीणों की शिकायत ग्रामीणों का कहना है कि वितरित किया जा रहा चावल खाने योग्य नहीं है और उसमें खराब गुणवत्ता साफ नजर आ रही है। बसकिया गांव के लाभुक नरेश मिर्धा, राजकुमार राय समेत दर्जनों ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि सरकार द्वारा गरीबों के लिए भेजे गए राशन इस तरह की गुणवत्ता का होना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार का चावल खाने से लोगों के स्वास्थ्य पर भी प्रतिकूल असर पड़ सकता है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मामले की जांच कर दोषियों पर कार्रवाई करने की मांग की है।

दुकानदार का बयान वहीं जनवितरण प्रणाली...