जनवितरण प्रणाली दुकानदार के निधन से शोक की लहर
पूर्णिया, जून 15 -- हरदा, एक संवाददाता। केनगर प्रखंड अंतर्गत गंगेली पंचायत के जनवितरण प्रणाली (पीडीएस) दुकानदार तीर्थानंद यादव के आकस्मिक निधन से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। उनके निधन की खबर मिलते ही पंचायत सहित आसपास के क्षेत्रों के जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता एवं ग्रामीण उनके आवास पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त की। शोक व्यक्त करने वालों में मुखिया प्रतिनिधि सह राजद प्रदेश सचिव कैलाश सिंह कुशवाहा, पूर्व मुखिया पप्पू यादव, सरपंच सुधीर कुमार सिंह, पूर्व पैक्स अध्यक्ष रणजीत कुमार सिंह, बेला रिकाबगंज पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि बबलू यादव, ब्रज किशोर खिरहरी, डीलर एसोसिएशन के रमेश कुमार पोद्दार, धानेश्वर सिंह, अवधेश यादव, मिलन यादव, उपेंद्र साह, श्रवण झा समेत सैकड़ों ग्रामीण शामिल थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्ट...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.