कोडरमा, जून 15 -- कोडरमा। कोडरमा प्रखंड सभागार में सोमवार को नगर परिषद झुमरी तिलैया, नगर पंचायत कोडरमा और कोडरमा प्रखंड ग्रामीण के जन वितरण प्रणाली दुकानदारों की बैठक हुई। इसमें जिला आपूर्ति पदाधिकारी रामरतन बर्णवाल मुख्य रूप से शामिल हुए। बैठक में सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई। बैठक में सोबरन योजना से संबंधित जानकारी दी गई। इस मौके पर डीलर गोपाल कुमार गुतुल, राजेंद्र सिंह, गणेश स्वर्णकार समेत कई लोग मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...