बेगुसराय, मार्च 7 -- बेगूसराय, हमारे प्रतिनिधि। समाहरणालय स्थित कारगिल विजय सभा भवन में शनिवार को डीएम श्रीकांत शास्त्री की अध्यक्षता में जिला आपूर्ति टास्क फोर्स की समीक्षात्मक बैठक की गई। बैठक में जिले में खाद्यान्न के उठाव, वितरण की स्थिति, राशन कार्डों के बनने तथा जन वितरण प्रणाली के संचालन से संबंधित विभिन्न बिंदुओं की विस्तार से समीक्षा की गई। इस अवसर पर जिला आपूर्ति अधिकारी महेश्वर प्रसाद सिंह सहित सभी प्रखंड आपूर्ति अधिकारी उपस्थित थे। डीएम ने संबंधित अधिकारियों को जन वितरण प्रणाली की दुकानों के नियमित निरीक्षण करने तथा आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में छापेमारी अभियान जारी रखने का निर्देश दिया। ताकि कालाबाजारी और अनियमितताओं पर प्रभावी नियंत्रण सुनिश्चित किया जा सके। सभी आपूर्ति अधिकारियों को लंबित कार्यों क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.