रांची, मार्च 14 -- बुढ़मू,प्रतिनिधि। बुढ़मू में शनिवार को जन वितरण दुकानदारों का प्रशिक्षण प्रखंड सभागार में दिया गया। इस दौरान जिले से आए भिजेनटेक तकनीकी टीम के इंजीनियर साहिल अंसारी ने दुकानदारों को फोर जी मशीन ऑपरेट करने की जानकारी दी। उन्होंने जनवितरण दुकानदारों को कई जानकारी और आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए। मौके पर शमीम अंसारी, नौशाद खान, त्रिलोचन साहू, देवकांत गिरी, उमेश शिखर,भवेश शिखर, उमेश सिंह, शंभू प्रसाद, समेत प्रखंड के सभी पंचायत के जनवितरण दुकानदार उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...