देहरादून, दिसम्बर 11 -- देहरादून। जनवादी महिला समिति ने देहरादून के न्यू पटेल नगर में 10 दिसंबर मानव अधिकार दिवस पर गोष्ठी की। अध्यक्षता नूरेसा अंसारी ने की। वक्ता के तौर पर संगठन की प्रांतीय उपाध्यक्ष व प्रभारी इन्दु नौडियाल मौजूद थी। इस दौरान 50 के करीब महिलाएं उपस्थित थी। कार्यक्रम में मानव अधिकारों पर विस्तार से चर्चा की गई। संविधान प्रदत्त बेहतर जिन्दगी के अधिकार पर बोलते हुए वक्ताओं ने कहा कि वर्तमान भाजपा की डबल इंजन की सरकार ऐलीवेटेड रोड़ के नाम पर हजारों परिवारों को बेघर करने पर अमादा है, महंगाई बेरोजगारी, महंगी स्वास्थ्य सेवाओं व महंगी शिक्षा की मार का दंश झेलते आम लोगों को उनके घरों से बेदखल करना बहुत चिन्ताजनक व शर्मनाक है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार मानव अधिकारों पर निरन्तर हमला कर रही है जिसे बर्दाश्त नहीं किया जायेगा।
हिं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.