जनवादी नौजवान सभा के सम्मेलन में कमेटी का गठन
समस्तीपुर, मई 23 -- चकमेहसी। चकमेहसी थानांतर्गत सैदपुर में शुक्रवार को भारत की जनवादी नौजवान सभा सैदपुर शाखा का सम्मेलन आयोजित किया गया। इसकी अध्यक्षता जिला सचिव उमेश शर्मा ने की। सम्मेलन में 15 सदस्यों की कमेटी का गठन किया गया। इसमें चंदन कुमार राम सचिव एवं कल्लू कुमार अध्यक्ष तथा अभिषेक कुमार कोषाध्यक्ष सर्वसमिति से चुने गए। सम्मेलन में जिला सचिव ने नौजवानों बेरोजगार के सवाल पर विस्तार से चर्चा की। वही उमेश शर्मा ने कहा कि बेरोजगारी के मुद्दे पर सरकार के खिलाफ आक्रोशपूर्ण आंदोलन किया जाएगा। मौके पर अरविंद कुमार, चंदन कुमार, सुधीर कुमार, दीपू कुमार, रितिक कुमार, सुबोध कुमार, अभिषेक कुमार, मनीष कुमार, चिंटू कुमार आदि मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.