जनवरी से ही ये कंपनी भारत में बेच रही E25 सपोर्ट वाली कार, बोली- ग्राहक नहीं हों इथेनॉल से परेशान
नई दिल्ली, जुलाई 24 -- देश के प्रीमियम और लग्जरी सेगमेंट में कई कंपनियां शामिल हैं। इसमें ऑडी, BMW, जगुआर, रेंज रोवर, रोल्स रॉयस जैसे कई ब्रांड शामिल हैं। हालांकि, मर्सिडीज-बेंज इंडिया का इन सभी के बीच अलग ही दबदबा है। दरअसल, इस कंपनी ने कहा है कि जनवरी 2026 से देश में बेची गई उसकी हर कार E25 इथेनॉल-ब्लेंडेड पेट्रोल के साथ चल सकती है। इससे वह भारत में उन पहली लग्जरी कार बनाने वाली कंपनियों में से एक बन गई है, जिसने ज्यादा इथेनॉल ब्लेंड वाले नियम लागू होने से पहले ही अपने पोर्टफोलियो को तैयार कर लिया है। यह घोषणा भारत में E20 पेट्रोल के नेशनलवाइड रोलआउट के कुछ महीनों बाद की गई है। हाल ही में, ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड्स (BIS) ने E22, E25, E27 और E30 जैसे ज्यादा इथेनॉल ब्लेंड के लिए टेक्निकल स्टैंडर्ड्स की जानकारी दी है, जो E20 से आगे के फ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.