जनवरी से शुरू होगा मानव विकास का सबसे बड़ा शोध
वाराणसी, अक्टूबर 26 -- वाराणसी। मानव विकास और उसकी उत्पत्ति के रहस्यों को सुलझाने के लिए बीएचयू और ऑस्ट्रेलिया की प्रतिष्ठित ग्रिफिथ यूनिवर्सिटी के बीच प्रस्तावित गठजोड़ ने अब कानूनी रूप ले लिया है। दोनों विश्वविद्यालयों के अधिकृत अधिकारियों ने 'पार्टनर ऑर्गनाइजेशन एग्रीमेंट' पर 22 अक्तूबर को हस्ताक्षर कर दिए। अब इस महापरियोजना के तहत धरातल पर शोध कार्य शुरू होने का रास्ता साफ हो गया है। इस अनुबंध पर बीएचयू की ओर से कुलसचिव राजन श्रीवास्तव और ग्रिफिथ यूनिवर्सिटी की ओर से रिसर्च सर्विसेज की डिप्टी डायरेक्टर लिनेट फरकुहर ने ई-हस्ताक्षर किए। अब ग्रिफिथ यूनिवर्सिटी के प्रो. माइकल पेट्राग्लिया के नेतृत्व वाले 'एआरसी सेंटर ऑफ एक्सीलेंस फॉर ट्रांसफॉर्मिंग ह्यूमन ओरिजिन्स रिसर्च' में बीएचयू की सक्रिय भागीदारी शुरू होगी। केंद्र में 'पार्टनर इन्वेस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.