देहरादून, मार्च 17 -- कैंट कोतवाली क्षेत्र के गजियावाला में एक बंद मकान का ताला तोड़कर चोरों ने गहने और नकदी चोरी कर ली। 19 जनवरी से बंद मकान में सोमवार को परिवार वापस लौटा तो इसका पता। शिकायत पर कैंट कोतवाली पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इंस्पेक्टर कैंट केके लुंठी ने बताया कि ऋषभ देव तिवारी मूलरूप से गजियावाला के रहने वाले हैं और मुंबई में नौकरी करते हैं। उन्होंने बताया कि पैतृक मकान में उनकी 53 वर्षीय माता प्रमिला तिवारी रहती हैं। बीते 19 जनवरी को उनकी माता दिल्ली में रहने वाली अपनी बेटी उपासना तिवारी के घर गई हुई थीं। जिसके बाद से मकान बंद था। सोमवार को परिवार वापस अपने घर लौटा। इस दौरान देखा तो मकान का ताला टूटा हुआ था। अंदर जाकर जांच करने पर पता चला कि घर में रखे जेवरात और कुछ नकदी गायब हैं। मकान लंबे समय से बंद था, इसलिए ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.