जनवरी से करीब 15 हजार बुजुर्गों को नहीं मिली पेंशन
बलरामपुर, अगस्त 11 -- बलरामपुर, संवाददाता। जिले में वृद्धावस्था पेंशन का इंतजार कर रहे करीब 15 हजार बुजुर्गों को जनवरी 2026 से अब तक पेंशन की किस्त नहीं मिल सकी है। राष्ट्रीय सामाजिक सहायता कार्यक्रम (एनएसएपी) के तहत पेंशन पाने वाले इन लाभार्थियों के खातों में धनराशि अंतरण नहीं होने से वे भुगतान की प्रतीक्षा कर रहे हैं। विभाग के अनुसार पेंशन भुगतान की प्रक्रिया शासन स्तर पर चल रही है। आवश्यक कार्रवाई पूरी होने के बाद लंबित किस्त खातों में भेजी जाएगी। चालू माह के अंत तक भुगतान होने की उम्मीद जताई गई है। जिले में एनएसएपी के तहत करीब 34 हजार वृद्धावस्था पेंशन लाभार्थी पंजीकृत हैं। इनमें लगभग 15 हजार लाभार्थियों के खातों में जनवरी से पेंशन की धनराशि का अंतरण नहीं हो पाया है। इससे बड़ी संख्या में बुजुर्गों को कई महीनों से पेंशन की किस्त मिलने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.