औरंगाबाद, दिसम्बर 21 -- दाउदनगर महोत्सव आयोजन समिति की बैठक मौलाबाग सूर्य मंदिर के पास स्थित सामुदायिक भवन में अध्यक्ष डॉ. संजय कुमार सिंह की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि इस वर्ष दाउदनगर महोत्सव दो दिवसीय होगा, जो 4 और 5 जनवरी को होगा। बैठक को संबोधित करते हुए समाजसेवी सिद्धेश्वर विद्यार्थी ने कहा कि औरंगाबाद जिला देश और बिहार में सर्वाधिक महोत्सव आयोजित करने वाला अग्रणी जिला बन चुका है और अब इसी कड़ी में दाउदनगर महोत्सव भी जुड़ने जा रहा है। अध्यक्ष डॉ. संजय कुमार सिंह ने कहा कि दाउदनगर की ऐतिहासिक, धार्मिक और सांस्कृतिक धरोहरों को प्रदर्शित करने के उद्देश्य से संजय तेजस्वी के नेतृत्व में एक डॉक्यूमेंट्री फिल्म का निर्माण भी कराया जा रहा है। महोत्सव की शुरुआत शोभायात्रा से होगी। 4 जनवरी को निकाली ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.