सोनभद्र, मार्च 28 -- शक्तिनगर,हिन्दुस्तान संवाद। एनसीएल परियोजनाओं के आवासीय परिसर व खदानों की सुरक्षा में लगे गार्डो के तीन महीने से वेतन का भुगतान न होने से उन्हें काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। तीन माह से मानदेय न मिलने से गार्डों के समक्ष आर्थिक संकट उत्पन्न हो गया है। जब भी भुगतान की मांग प्रबंधन से करते हैं तो शीघ्र वेतन का भुगतान करने का आश्वासन देकर प्रबंधन उन्हें शांत करा देता है। वेतन भुगतान न होने से उनके सारे आवश्यक कार्य पूरी तरह से ठप पड़ गये हैं। गार्डों ने प्रबंधन का ध्यान पुन: इस ओर आकृष्ट कराते हुए शीघ्र बकाये वेतन का भुगतान कराये जाने की मांग की है। सिविल गार्ड, डंडा मैन और गनमैन गार्डो ने आरोप लगाते हुए कहा कि बीते जनवरी माह से भुगतान न होने से हम लोगों के समक्ष आर्थिक संकट उत्पन्न हो गया है। आरोप लगाया की ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.