नई दिल्ली, फरवरी 22 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। राजधानी दिल्ली में इस बार अपेक्षाकृत गर्म मौसम होने के बावजूद लोगों को प्रदूषण से राहत नहीं मिल रही है। जनवरी के बाद अब फरवरी का महीना भी पिछले साल से ज्यादा प्रदूषित है। पिछले वर्ष फरवरी महीने की 20 तारीख तक तीन दिन ऐसे रहे थे जब वायु गुणवत्ता साफ-सुथरी रही थी। इस साल ऐसे दिनों की संख्या सिर्फ तीन रही है। दिल्ली के लोगों को प्रदूषित हवा से राहत मिलती नहीं दिख रही है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के मुताबिक, रविवार को दिल्ली का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक 229 के अंक पर रहा। इस स्तर की हवा को खराब श्रेणी में रखा जाता है। एक दिन पहले यह सूचकांक 213 के अंक पर रहा था। यानी शनिवार की तुलना में वायु गुणवत्ता सूचकांक में 16 अंकों की बढ़ोतरी हुई है। मानकों के मुताबिक हवा में पीएम 10 का स्तर 100...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.