गाज़ियाबाद, दिसम्बर 17 -- गाजियाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। नगर आयुक्त ने बुधवार को आईटीएमएस के कंट्रोल रूम का निरीक्षण किया। एक ही बिल्डिंग में ट्रैफिक मैनेजमेंट के साथ-साथ निगम की सुविधाएं शहर के लोगों को मिलेंगी। जनवरी के पहले सप्ताह में आईटीएमएस से यातायात व्यवस्था शुरू होगी। इस बारे में नगर आयुक्त ने आदेश दिए हैं। निगम सीमा में लगे 1500 कैमरे को कंट्रोल रूम में एक सप्ताह के अंदर जोड़ा जाएगा। यातायात के नियम तोड़ने पर कैमरों से काटे जाएंगे चालान। नगर आयुक्त ने निरीक्षण के दौरान बिल्डिंग में ट्रैफिक मैनेजमेंट के लिए लगाए, सर्वर, स्क्रीन और डेस्कटॉप की व्यवस्था को देखा। नगर आयुक्त ने टीम को 15 दिन के अंदर जनवरी के पहले सप्ताह में ट्रैफिक चालान की कार्रवाई शुरू करने के निर्देश दिए। नगर आयुक्त ने शहर में लगे 1500 कैमरों को इंटीग्रेटेड कमांड एं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.