हरदोई, फरवरी 17 -- हरदोई। पंचायतीराज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ ने जिला पंचायत राज अधिकारी को पत्र भेजकर सफाई कर्मचारियों का बकाया वेतन शीघ्र दिलाने की मांग की है। संघ ने बताया कि जनपद में कार्यरत सफाई कर्मचारियों को जनवरी का वेतन अब तक नहीं मिला है। इससे कर्मचारियों को आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। संघ के जिला अध्यक्ष दिनेश पाल और जिला मंत्री सुशील कुमार द्वारा हस्ताक्षरित पत्र में कहा गया है कि सफाई कर्मचारी अल्प वेतन भोगी हैं और समय पर वेतन न मिलने से उनके सामने रोजमर्रा के खर्च चलाना मुश्किल हो रहा है। उन्होंने अधिकारियों से अनुरोध किया है कि जनवरी का वेतन तत्काल जारी कराया जाए। संघ ने यह भी मांग की है कि आगामी होली पर्व को देखते हुए फरवरी का वेतन भी समय से दिलाया जाए, ताकि कर्मचारियों को किसी प्रकार की परेशानी न हो। संघ ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.