जनरेटर से घर-घर जाकर भरवा रहे पानी, किसी तरह तर हो रहा गला
रायबरेली, मई 17 -- रायबरेली, संवाददाता। आंधी पानी के तांडव से लोग उबर नहीं पा रहे हैं। प्रशासनिक अमला भी सिर्फ कागजी घोड़े दौड़ा रहा है। ग्रामीण अंचलों में पेयजल की समस्या खड़ी हो गयी है। सोलर पैनल लगे होने के बाद भी ग्रामीणों को प्यास बुझाने के लिए पीने का पानी नहीं मिल पा रहा है। जनरेटर जरूर सहारा बने हुए है लेकिन इसका लाभ उन्हीं लोगों को मिल रहा है जिनके यहां समर्सिबल लगा है। 13 मई के तांडव का असर अब और गहराता जा रहा है। आंधी की चपेट में आने के बाद भारी भरकम्प पेड बिजली के पोलों पर गिर गए। जिससे बिजली व्यवस्था पूरी तरह से चौपट हो गयी। पांच दिन बीतने के बाद भी गांव की व्यवस्था पटरी पर नहीं आ रही है। लालगंज के बेहटा कला पाइप पेयजल योजना से एक दर्जन से अधिक ग्राम पंचायतों को पानी की आपूर्ति होती है लेकिन 13 मई से आपूर्ति पूरी तरह से बंद है। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.