जनरेटर लगवा नगर पंचायत ने बहाल की पेयजल आपूर्ति
मैनपुरी, मई 21 -- नगर के मोहल्ला ऊपरटीला स्थित नगर पंचायत ट्यूबवेल पर पिछले एक सप्ताह से लो-वोल्टेज के कारण पेयजल आपूर्ति ठप थी। मात्र पांच मिनट पानी आने से आधा दर्जन मोहल्लों के लोग भारी परेशानी का सामना कर रहे थे। स्थानीय नागरिकों ने नगर पंचायत अध्यक्ष से इस गंभीर समस्या के समाधान की मांग की थी। मामले को संज्ञान में लेते हुए चेयरमैन प्रतिनिधि आशीष तिवारी के निर्देश पर वरिष्ठ लिपिक अमित मिश्रा ने ऊपरटीला में अस्थायी रूप से एक बड़ा जनरेटर लगवा दिया है। जनरेटर चलते ही ठप पड़ी पेयजल आपूर्ति पूरी तरह बहाल हो गई है, जिससे स्थानीय निवासियों ने बड़ी राहत की सांस ली है। यह भी पढ़ें- भीषण गर्मी में बन्द पड़ा प्याऊ, राहगीर परेशान लिपिक अमित मिश्रा ने बताया कि लो-वोल्टेज की इस समस्या से विद्युत विभाग को अवगत करा दिया गया है। जब तक बिजली ठीक नहीं होत...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.