जनरेटर में फंसकर बाल समेत उखड़ी किशोरी के सिर की खाल, कांवड़ यात्रा के दौरान दर्दनाक हादसा
कुंदरकी (मुरादाबाद) संवाददाता, अगस्त 11 -- मुरादाबाद में कुंदरकी नगर स्थित पेट्रोल पंप के पास सोमवार दोपहर कांवड़ यात्रा के दौरान डीजे वाहन पर चढ़ते समय 16 वर्षीय किशोरी के बाल चलते जनरेटर की बेल्ट व पंखे में फंस गए। जनरेटर के झटके से किशोरी के सिर के बाल खाल समेत उखड़ गए, जिससे वह खून से लथपथ होकर मौके पर ही गिर पड़ी। हादसे के बाद श्रद्धालुओं में हड़कंप मच गया। गंभीर रूप से घायल किशोरी को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया है। बिलारी थाना क्षेत्र के गांव सादिकपुर निवासी ऊदल अपनी दो बेटियों, बेटे और भतीजे समेत गांव के करीब 70 श्रद्धालुओं के जत्थे के साथ हरिद्वार से गंगाजल लेकर लौट रहे थे। सोमवार दोपहर करीब 12 बजे जत्था कुंदरकी नगर स्थित पेट्रोल पंप के पास पहुंचा था। इसी बीच ऊदल की 16 वर्षीय बेटी शिवानी मोटरसाइकिल से उतरकर आग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.