जनरेटर के धुएं से अवध एक्स. में अफरा-तफरी
बगहा, अगस्त 29 -- बगहा। मुंबई के बांद्रा टर्मिनस से बरौनी जा रही अवध एक्सप्रेस में शनिवार दोपहर करीब 2:30 बजे जेनरेटर से धुएं का गुबार निकलने लगा। इससे ट्रेन में अफरातफरी मच गई। आग लगने की अफवाह फैलते ही कई यात्री और रेलकर्मी ट्रेन से कूदकर इधर-उधर भागने लगे। इस कारण बगहा रेलवे स्टेशन के पास गुमटी संख्या-49 पर ट्रेन को रोक दिया गया। सूचना मिलते ही चालक और रेलकर्मियों ने मौके पर पहुंचकर स्थिति की जांच की। जांच में जेनरेटर से धुआं निकलने की बात सामने आई। आग नहीं लगने की जानकारी मिलने के बाद रेलकर्मियों ने यात्रियों को समझाया। इसके बाद ट्रेन को आगे के लिए रवाना कर दिया गया। यह भी पढ़ें- चंपारण हमसफर एक्सप्रेस ट्रेन से अचानक निकलने लगा धुआं, यात्रियों में मची अफरातफरीस्थिति का जायजा
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.