अमरोहा, मार्च 27 -- जोया, संवाददाता। डिडौली में हाईवे किनारे स्थित लकड़ी का सामान बेचने वाली दुकान में जनरेटर की चिंगारी से आग लग गई। घटना से हड़कंप मच गया। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।घटना कस्बा डिडौली में हाईवे किनारे स्थित सर्विस रोड की है। गांव निवासी मोहम्मद जामिन की यहां लकड़ी का सामान बनाने की दुकान है। दोपहर में मोहम्मद जामिन दुकान पर आरा मशीन से काम कर रहे थे। इसी दौरान अचानक जनरेटर से निकली चिंगारी लकड़ी के सामान पर गिर गई। जिससे आग भड़क उठी। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और दुकान से ऊंची लपटें उठने लगीं। आग लगते ही मोहम्मद जामिन ने शोर मचा दिया। मौके पर जमा लोगों ने आग बुझाने के प्रयास शुरू किए इसी बीच सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दमकल कर्मियों को बुला लिया लेकिन तब तक दुकान में रखा ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.