कानपुर, दिसम्बर 1 -- हड़कंप - जेके कॉलोनी स्थित फ्लाई ओवर के नीचे थी दुकान, अवैध रूप से संचालित हो रही थी - आग की लपटों और धुएं के गुबार से हाइवे से निकल रहे वाहन सवार आए सकते में चकेरी, संवाददाता। जाजमऊ में जेके कॉलोनी फ्लाई ओवर के नीचे जनरेटर से निकली चिंगारी से गद्दे की दुकान में आग लग गयी। आग की लपटें और धुएं के गुबार से इलाके समेत फ्लाई ओवर में हड़कम्प मच गया। इलाके के लोगों ने आग पर पानी डालकर काबू पाया। तब तक आग से गद्दे, रुई और धुनाई मशीन जलकर खाक हो गई। जेके कॉलोनी फ्लाई ओवर के नीचे शमीम की गद्दे की दुकान है। शमीम ने बताया कि सोमवार दोपहर जनरेटर गर्म होने से चिंगारी निकली। चिंगारी बगल में रखी रूई में गिरी और आग लग गई। देखते ही देखते आग भयावह हो गयी और पूरी दुकान में रखी रुई और गद्दे समेत मशीन धूं-धूंकर जलने लगे। आग का काला धुआं इस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.