सोनभद्र, फरवरी 2 -- दुद्धी। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पंचायत खजूरी स्थित शिव मंदिर के समीप चार जनरेटर का अल्टीनेटर रविवार को चोरी कर लिया गया। जब जनरेटर स्वामी ग्राम प्रधान मानिक चंद्र तिरपाल उठा कर देखे तो चोरी की जानकारी हुई। पीड़ित ने मामले की सूचना डायल 112 कर पुलिस को दी। मौके पर पहुंचे डायल के आरक्षी ने जांच पड़ताल की। खबर लिखे जाने तक स्थानीय थाना में लिखित सूचना नहीं दी गई थी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...