रुद्रपुर, अप्रैल 25 -- रुद्रपुर, संवाददाता। रुद्रपुर मुख्य बाजार स्थित एक जनरल स्टोर को निशाना बनाकर चोरों ने शटर तोड़कर हजारों रुपये के आर्टिफिशियल आभूषण चोरी कर लिए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। कोतवाली क्षेत्र के मुख्य बाजार स्थित सब्जी मंडी में सौरभ जनरल स्टोर पर शुक्रवार रात चोरों ने धावा बोला। शनिवार सुबह दुकान स्वामी सौरभ दुकान खोलने पहुंचे तो शटर का ताला टूटा मिला और अंदर सामान बिखरा पड़ा था। जांच में करीब 70-80 हजार रुपये के आभूषण चोरी होने का पता चला। सूचना पर व्यापारी नेता संजय जुनेजा और दरोगा मुकेश कुमार मौके पर पहुंचे। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। दुकान स्वामी ने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...