सीतामढ़ी, मई 8 -- सीतामढ़ी। शहर में नशीले पदार्थों के अवैध कारोबार के खिलाफ बुधवार दोपहर नारकोटिक्स विभाग, एसटीएफ और स्थानीय पुलिस की संयुक्त टीम ने अबतक दो लोगों को गिरफ्तार किया है। वहीं नगर थाना क्षेत्र के पीली कुटी स्थित एक जनरल स्टोर व उसके गोदाम को सील कर दिया है। कार्रवाई में तीन दर्जन से अधिक प्रतिबंधित कफ सिरप, नशीली इंजेक्शन और टेबलेट के बॉक्स बरामद किए गए। मामलों में गिरफ्तार दो लोगों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। इस संबंध में नगर थाना के पुअनि कृष्ण देव खतईत के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। दर्ज एफआईआर में प्रभंजन कुमार, बिट्टू कुमार, दीपक कुमार, राजेश कापड़, अभय शंकर सिंह उर्फ गुड्डू और सुरेश महतो को आरोपी बनाया गया है। पुलिस के अनुसार सूचना मिली थी कि नारकोटिक्स विभाग, एसटीएफ व ड्रग इंस्पेक्टर अशोक कुमार की टीम ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.