जनरल स्टोर में शराब बेचता दुकानदार पकड़ा
अल्मोड़ा, मई 23 -- मुकेश सक्टा, चौखुटिया। पुलिस का मादक पदार्थों की तस्करी करने वालों के खिलाफ अभियान जारी है। इसके तहत चौखुटिया कोतवाल अशोक कुमार ने टीम के साथ मासी क्षेत्र में चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान दयाल सिंह नामक व्यक्ति परचून की दुकान में शराब बेचता मिला। तलाशी लेने पर दुकान से 85 क्वाटर अंग्रेजी शराब के बरामद हुए। आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.