गंगापार, जुलाई 1 -- फूलपुर कोतवाली क्षेत्र में बुधवार तड़के एक जनरल स्टोर एवं कॉस्मेटिक की दुकान में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लगने से लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। घटना से क्षेत्र में अफरातफरी मच गई। पीड़ित दुकानदार ने पुलिस को तहरीर देकर दो लोगों पर रंजिश के चलते आग लगाने का संदेह जताया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। मोतिहां गांव निवासी नंद बहादुर पटेल की फूलपुर- सैदाबाद रोड पर गुलचपा नहर के पास राज जनरल स्टोर एंड कॉस्मेटिक के नाम से दुकान है। दुकान में जनरल स्टोर व कॉस्मेटिक के साथ उनकी पत्नी का ब्यूटी पार्लर भी संचालित होता है। मंगलवार शाम दुकान बंद कर परिवार घर चला गया था। पीड़ित के अनुसार बुधवार तड़के करीब तीन बजे पड़ोसी राकेश कुमार ने फोन कर बताया कि दुकान से तोड़फोड़ जैसी आवाजें आ रही हैं। सूचना मिलते ही वह मौ...