हरदोई, अप्रैल 13 -- सवायजपुर। सवायजपुर कोतवाली क्षेत्र स्थित रूपापुर चीनी मिल परिसर में सोमवार की रात चोरों ने जनरल स्टोर को निशाना बनाया। चोर दीवार कूदकर मिल परिसर में दाखिल हुए और स्टोर की खिड़की तोड़कर अंदर घुस गए। अंदर पहुंचने के बाद चोरों ने पहले कोल्डड्रिंक पी, फिर दुकान में रखे गोलक से करीब 48 हजार पार कर दिए। इसी दौरान मिल में तैनात सुरक्षा गार्ड की नजर चोरों पर पड़ गई। गार्ड ने तत्परता दिखाते हुए एक चोर को दौड़ाकर पकड़ लिया, जबकि उसका साथी मौके से फरार हो गया। जनरल स्टोर संचालक संतोष गुप्ता ने पुलिस को तहरीर दी है। थानाध्यक्ष प्रिंस कुमार ने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। यह भी पढ़ें- बिजनौर में कई घरों चोरों ने बोला धावा, रिपोर्ट

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...