आरा, जून 9 -- आरा, हि.सं.। शहर के नवादा थाना क्षेत्र के कतीरा मोड़ के समीप स्थित जनरल स्टोर का शटर तोड़ कर चोरों ने नगदी समेत हजारों रुपए का सामान चुरा लिया। घटना सोमवार की रात करीब दो बजे की बतायी जा रही है। हालांकि पुलिस की तत्परता से तीन चोरों को पकड़ लिया गया। इनके पास से 3970 रुपए भी बरामद किये गये हैं। हालांकि दो चोर भागने में सफल रहे। चोरी की घटना तिलक नगर कतीरा मोहल्ला निवासी स्व. उमापति त्रिपाठी के पुत्र कमलेश त्रिपाठी के जनरल स्टोर में हुई है। उस मामले में कमलेश त्रिपाठी के बयान पर नामजद प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है। उसमें कहा गया है कि कतीरा मोड़ के पास उनका मां विंध्यवासिनी जनरल स्टोर है। आठ जून की रात लगभग करीब 10 बजे वे अपनी दुकान बंद करके घर चले आए। रात लगभग दो बजे उनके मोबाइल पर नवादा थाना के एक पुलिस पदाधिकारी की कॉल आयी औ...