फतेहपुर, मई 14 -- फतेहपुर। फायर एनओसी के अभाव में पिछले चार महीनों से बंद पड़े पोषण पुनर्वास केंद्र का खामियाजा अब गंभीर कुपोषण से जूझ रहे बच्चों को भुगतना पड़ रहा है। एनआरसी तैयार होने के बावजूद ताला नहीं खुलने से इन बच्चों को जिला अस्पताल के जनरल वार्ड में भर्ती करना पड़ रहा है, जहां संक्रमण का खतरा लगातार बना हुआ है। जिला अस्पताल के डाक्टरों के अनुसार कमजोर रोग प्रतिरोधक क्षमता वाले बच्चों के लिए सामान्य मरीजों के बीच रहना बेहद जोखिमभरा साबित हो सकता है। व्यवस्था की इस लापरवाही ने नौनिहालों की सेहत पर बड़ा संकट खड़ा कर दिया है।

सामान्य मरीजों के बीच बढ़ा खतरा जिला अस्पताल के जनरल वार्ड में वायरल, बुखार, सांस और अन्य संक्रमण से पीड़ित मरीज भी भर्ती रहते हैं। ऐसे माहौल में कुपोषित बच्चों को रखना संक्रमण के खतरे को बढ़ा रहा है। एसएएम श्र...