काशीपुर, मई 24 -- काशीपुर। आर्मी पब्लिक स्कूल हेमपुर में 17 वर्ष से कम आयु वर्ग की दो दिवसीय बालिका फुटबॉल प्रतियोगिता रविवार को सम्पन्न हुई। प्रतियोगिता में मध्य कमान के संकुल 6 के अंतर्गत आने वाले जनरल बीसी जोशी आर्मी पब्लिक स्कूल पिथौरागढ़, आर्मी पब्लिक स्कूल रानीखेत और मेजबान आर्मी पब्लिक स्कूल हेमपुर की टीमों ने भाग लिया। दो दिन चली प्रतियोगिता में जनरल बीसी जोशी आर्मी पब्लिक स्कूल पिथौरागढ़ ने प्रथम तथा मेजबान आर्मी पब्लिक स्कूल हेमपुर ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। स्थानीय आर्मी स्टेशन के कमांडेंट और विद्यालय के चेयरमैन ब्रिगेडियर सुखबीर सिंह ने समापन समारोह में विजेता और उपविजेता टीम को ट्रॉफी देखकर सम्मानित किया। यह भी पढ़ें- एपीएस लखनऊ को हराकर आर्मी पब्लिक स्कूल बरेली बना विजेता प्रधानाचार्य डॉ. मालिनी शर्मा ने भी विजेताओं को ब...