देहरादून, मार्च 16 -- देहरादून। देश के पहले सीडीएस स्व. जनरल बिपिन रावत की जयंती पर वीर भूमि फाउंडेशन की ओर से प्रेमनगर स्थित सनातन धर्म मंदिर में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ मुख्य अतिथि व पूर्व मेयर सुनील उनियाल गामा ने किया। उन्होंने युवाओं का उत्साहवर्धन किया और कहा कि रक्तदान ही मानवता की सच्ची सेवा है। फाउंडेशन के अध्यक्ष राजेश रावत ने स्वयं 87वीं बार रक्तदान कर समाज के सामने मिसाल पेश की। श्री महंत इन्द्रेश अस्पताल के तकनीकी सहयोग से आयोजित इस शिविर में कुल 68 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया। इस दौरान हाल ही में दिवंगत हुए ब्लड बैंक के सह-प्रभारी मोहित चावला को भी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम में आशीष गोसाईं, धीरज बिष्ट, चंदा उनियाल और विशाल थापा आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्...