फरीदाबाद, फरवरी 2 -- पलवल, संवाददाता। पुलिस लाइन पलवल में सोमवार को आयोजित साप्ताहिक जनरल परेड में एसपी वरुण सिंगला ने सलामी ली। अपराध नियंत्रण और जनहित में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 23 पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया गया। एसपी ने विशेष अभियानों को और सख्ती से चलाने के निर्देश दिए। पुलिस लाइन के परेड ग्राउंड में हुई जनरल परेड के दौरान एसपी ने परेड का निरीक्षण किया। परेड के बाद उन्होंने अपराध, नशा तस्करी और कानून-व्यवस्था से जुड़े मामलों में बेहतर प्रदर्शन करने वाले 19 पुलिस जवानों सहित कुल 23 कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र और नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया। सम्मानित कर्मियों में विभिन्न थानों, ट्रैफिक पुलिस, स्वाट टीम और पुलिस लाइन स्टाफ के जवान शामिल रहे। एसपी ने कहा कि सम्मानित पुलिसकर्मियों ने ईमानदारी, साहस और कर्तव्यनिष्ठा का परिचय देकर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.