शाहजहांपुर, मई 13 -- शाहजहांपुर। शाहजहांपुर रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की सुरक्षा भगवान भरोसे नजर आ रही है। हालात यह हैं कि ट्रेनों के जनरल कोच में चढ़ने को लेकर आए दिन यात्रियों के बीच मारपीट और धक्का-मुक्की होती है, लेकिन प्लेटफार्म पर जीआरपी के पुलिसकर्मी नजर नहीं आते। मजबूरी में वेंडर और सफाई कर्मचारी ही झगड़े शांत कराने में जुट जाते हैं। बता दें कि स्टेशन पर 45 से अधिक कांस्टेबल तैनात होने के बावजूद प्लेटफार्म पर मुश्किल से चार-पांच पुलिसकर्मी ही दिखाई देते हैं। भीड़भाड़ के समय पुलिस की गैरमौजूदगी के चलते महिलाएं, बुजुर्ग और बच्चे सबसे ज्यादा परेशान होते हैं। जीआरपी पुलिस इंस्पेक्टर रामकर यादव ने बताया कि सभी पुलिस कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है, हो सकता है मरीज को लेकर गए हो, लेकिन फिर भी मामले को गंभीरता से दिखवाया जाएगा। यह भी पढ़ें...