अल्मोड़ा, जून 19 -- अल्मोड़ा। जिला अस्पताल में जनरल और चेस्ट फिजिशियन के नहीं होने से मरीजों की परेशानी बढ़ गई। अस्पताल में सर्दी जुकाम, सांस, फेफड़े समेत विभिन्न बिमारियों के मरीजों को इलाज के लिए भटकना पड़ा। जिला अस्पताल में जनरल फिजिशियन के पास हर दिन 60 से भी अधिक मरीज इलाज के लिए पहुंचते हैं, लेकिन शुक्रवार को उन्हें वीआईपी ड्यूटी में जाना पड़ा। इसका खामियाजा अस्पताल में सर्दी जुकाम समेत विभिन्न बिमारियों के मरीजों को भुगतना पड़ा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...