बरेली, अप्रैल 6 -- जनरल इंश्योरेंस पेंशन संगठन की यूनिट की ओर से स्टेशन रोड पर रविवार को एक बैठक की गई। इस बैठक में दिल्ली से आए नॉर्दर्न ज़ोन के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया, जिनमें अध्यक्ष श्याम माथुर, जनरल सेक्रेटरी रजनीश पांडे, संगठन मंत्री कुलतरण सिंह, उपाध्यक्ष और कोषाध्यक्ष सी के शर्मा शामिल रहे। सभा के दौरान जनरल इंश्योरेंस कंपनियों से सेवानिवृत्त पेंशनर्स की समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई। वक्ताओं ने पेंशन और स्वास्थ्य सेवाओं में अब तक हुए सुधारों का उल्लेख करते हुए भविष्य में आने वाली चुनौतियों पर भी प्रकाश डाला। बैठक में सचिव पंकज गोयल, अध्यक्ष अनिल कांत सक्सेना समेत बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, बदायूं और मुरादाबाद के पदाधिकारियों और पेंशनर्स ने हिस्सा लिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.