कानपुर, अगस्त 5 -- कानपुर। भारतीय उद्योग व्यापार मंडल की ओर से दिल्ली में होने वाले महाअधिवेशन की तैयारियां जोरों पर हैं। बुधवार को जनरलगंज, घुमनी बाजार में जनसंपर्क किया गया। महाअधिवेशन में अधिक भागीदारी के लिए समर्थन मांगा गया। व्यापारियों ने कानपुर की बंद पड़ी मिलों को खुलवाने की मांग की। ऑनलाइन व्यापार व जीएसटी से होने वाली परेशानियों के समाधान की भी मांग की गई। अध्यक्ष सुनील बजाज ने कहा कि नौ अगस्त को होने वाले अधिवेशन में कानपुर की सहभागिता सबसे बड़ी होगी। गुरुवार को पीरोड, सीसामऊ, नेहरू नगर में जनसंपर्क होगा। कृपाशंकर त्रिवेदी, प्रदीप गुप्ता, संजय त्रिवेदी, महेंद्र गुप्ता, सुरेश गुप्ता, शरद गुप्ता आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...