जनरथ बस के पहिये में यात्रियों ने ऐसा क्या देखा कि सफर से कर दिया इनकार, हंगामा
नई दिल्ली, अक्टूबर 10 -- निज संवाददाता, गोरखपुर। उत्तर प्रदेश के गोरखपुर के राप्तीनगर डिपो से शुक्रवार सुबह बनारस के लिए निकली वातानुकूलित जनरथ बस (यूपी53डीटी 4849) के अगले टायर की हालत देखकर कचहरी बस स्टेशन पर यात्रियों ने सफर करने से इनकार कर दिया। बस का टायर बुरी तरह घिस चुका था और उसके अंदर के तार बाहर निकले थे। यात्रियों के हंगामे के कारण दूसरी बस की व्यवस्था कर उन्हें बनारस भेजा गया। खराब टायर वाली बस को वापस डिपो भेज दिया गया। गोरखपुर के राप्तीनगर डिपो की जनरथ बस सुबह सात बजे वाराणसी के लिए रवाना होती है। शुक्रवार की सुबह डिपो से यह बस कचहरी बस स्टैंड पहुंची। वहां यात्रियों ने देखा कि बस का अगले पहिए का टायर काफी घिसा है। टायर से तार बाहर दिख रहे हैं। टायर की ऐसी हालत देखकर यात्रियों ने रास्ते में अनहोनी की आशंका जताते हुए बस से या...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.