आदित्यपुर, मार्च 17 -- चांडिल, संवाददाता। कांग्रेस पार्टी जिला में जनमुद्दों को लेकर जनता की आवाज बनेगी और उग्र आंदोलन का रुख अख्तियार करेगी। आने वाले समय में जिला में कांग्रेस के संगठन को और अधिक मजबूत एवं सशक्त किया जाएगा। यह बातें कांग्रेस के नव मनोनीत कार्यकारी जिलाध्यक्ष तरुण डे ने बैठक में कही। चांडिल के एक रिसॉर्ट में अभिनंदन समारोह आयोजित की गई। कांग्रेस के कार्यकारी जिला अध्यक्ष बनाए जाने पर कार्यकर्ताओं ने तरुण डे का जोरदार स्वागत किया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि वर्षों बाद ईचागढ़ विधानसभा क्षेत्र से पार्टी का कार्यकारी जिला अध्यक्ष बनाया गया है। जिससे कार्यकर्ताओं में खुशी है। समारोह में तरुण डे ने कहा कि संगठन की असली ताकत कार्यकर्ता होते हैं। जब तक बूथ स्तर पर संगठन मजबूत नहीं होगा, जनांदोलन को प्रभावी रूप नहीं दिया जा सकता है।सम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.