चाईबासा, मई 4 -- चाईबासा, संवाददाता। कांग्रेस भवन चाईबासा में युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रीतम बांकिरा की अध्यक्षता में महत्वपूर्ण बैठक हुई। प्रीतम बांकिरा ने कहा कि सांगठनिक चुनाव के बाद जिला से लेकर प्रखंड कमेटी का विस्तार अब तक नहीं हुआ है, जिस कारण सांगठनिक गतिविधियां सुस्त हो गयी है। अतः अगले 10 दिनों में जिला, विधानसभा और प्रखंड कमेटी का विस्तार करना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि जनमुद्दों को लेकर आंदोलन करना पहली प्राथमिकता है। बांकिरा ने कहा कि संगठन विस्तार के उपरांत एक जिला स्तरीय युवा सम्मेलन किया जाएगा, जिसमें युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष और प्रदेश प्रभारी को आमंत्रित किया जाएगा。

बैठक में उपस्थित सदस्य बैठक में आदिवासी कांग्रेस के राष्ट्रीय समन्वयक दीनबंधु बोयपाई, जिला प्रवक्ता त्रिशानु राय, सरायकेला-खरसावां पूर्व युवा जि...