हरिद्वार, फरवरी 28 -- प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा है कि होली सामाजिक समरसता का प्रतीक है। पार्टी कार्यकर्ताओं को जनमुद्दों को जोर-शोर से उठाकर बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करना चाहिए। वे कनखल में महानगर कांग्रेस के होली मिलन समारोह में पहुंचे थे। इस दौरान नेता-कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि देश की विविधता और खुशनुमा रंगों को भाजपा सरकार खराब करने की कोशिश कर रही है, लेकिन कांग्रेस इसे बर्बाद नहीं होने देगी। सोनीपत सांसद सतपाल ब्रह्मचारी ने कहा कि होली प्रेम और सद्भाव का पर्व है, लेकिन भाजपा सरकार से सामाजिक सद्भाव को खतरा है। जिला महानगर कांग्रेस अध्यक्ष अमन गर्ग और स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी प्रकोष्ठ अध्यक्ष मुरली मनोहर ने कहा कि कांग्रेस ...