बलरामपुर, अप्रैल 23 -- बलरामपुर, संवाददाता। जिले में पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस की किल्लत व कथित कालाबाजारी के विरोध में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को जोरदार प्रदर्शन किया। वीर विनय चौक से शुरू हुआ प्रदर्शन कलेक्ट्रेट परिसर तक पहुंचा, जहां समाजवादी बाबा अंबेडकर वाहिनी जिलाध्यक्ष मनीष सोनकर,सपा उपाध्यक्ष मोहम्मद इकबाल जावेद फ्लावर, नगर अध्यक्ष मोहम्मद वसीम खान, सफीउल्ला खान विकास मंत्री,मीडिया प्रभारी गिरिजा यादव अरविंद चौधरी संजय यादव परशुराम, ओंकारनाथ पटेल, सुनील चौधरी विनोद कुमार शिवम सोनकर शानू खान आदि सपाइयों ने लापता पेट्रोल के पोस्टर-बैनर के साथ प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की।गैसड़ी विधायक राकेश कुमार यादव के नेतृत्व में सपा कार्यकर्ताओं ने अपर जिलाधिकारी शिवनारायण सिंह को राष्ट्रपति संबोधित ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में मां...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.