मुजफ्फरपुर, अप्रैल 11 -- कांटी, हिन्दुस्तान संवाददाता। साहित्य भवन कांटी में शनिवार को पुण्यतिथि पर फणीश्वरनाथ रेणु को याद किया गया। नूतन साहित्यकार परिषद की ओर से आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए चंद्रभूषण सिंह चंद्र ने कहा कि फणीश्वरनाथ रेणु ने ग्रामीण जीवन, लोक संस्कृति व जनमानस की संवेदनाओं को अपनी रचनाओं में जीवंत रूप दिया है। मुख्य अतिथि बीडीओ आनंद कुमार विभूति ने कहा कि फणीश्वरनाथ रेणु ने मैला आंचल उपन्यास के माध्यम से हिंदी साहित्य में आंचलिकता को एक नई पहचान दी। स्वराजलाल ठाकुर, परशुराम सिंह, पिनाकी झा, शांति मुकुल, रामेश्वर महतो, रामेश्वर सिंह, चंद्रकिशोर चौबे, नंदकिशोर ठाकुर, अंकित कुमार, रोहित रंजन, रजनीश कुमार, महेश कुमार आदि थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.