नई दिल्ली, मार्च 11 -- नई दिल्ली। जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय में जेएनयू छात्र संघ (जेएनयूएसयू) द्वारा कराए गए जनमत सर्वे में छात्रों ने कुलपति को पद से हटाने के पक्ष में मतदान किया है। छात्रसंघ के अनुसार, यह सर्वे 10 मार्च को विश्वविद्यालय के विभिन्न स्कूलों में आयोजित किया गया, जिसमें कुल 2409 छात्रों ने भाग लिया। छात्रसंघ के मुताबिक, सर्वे में शामिल 2181 छात्रों यानी 90.54 प्रतिशत ने कुलपति के पद पर बने रहने का विरोध किया, जबकि 207 छात्रों (8.59 प्रतिशत) ने उनके पक्ष में मतदान किया। 21 मतों को अमान्य घोषित किया गया। छात्रसंघ का कहना है कि यह परिणाम विश्वविद्यालय के छात्रों की व्यापक भावना को दर्शाता है। हालांकि जेएनयू में पढ़ने वाले छात्रों की संख्या लगभग नौ हजार है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा ...