गया, जून 30 -- बिहार विधानसभा के अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने मंगलवार को गया मुख्यालय स्थित जिला अतिथि गृह में पर्यावरण संरक्षण, जल संरक्षण एवं स्वच्छता को लेकर समीक्षा बैठक की। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण को जनआंदोलन का रूप देना समय की आवश्यकता है। आम लोगों की सक्रिय भागीदारी से ही 'क्लीन गया, ग्रीन गया' का संकल्प साकार हो सकेगा। यह भी पढ़ें- जनभागीदारी से ही साकार होगा 'क्लीन गया, ग्रीन गया' का संकल्प : डॉ. प्रेम कुमारजलवायु परिवर्तन की चुनौतियाँ उन्होंने जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों का उल्लेख करते हुए अधिक से अधिक वृक्षारोपण और वर्षा जल संरक्षण पर विशेष जोर दिया। बैठक में अधिकारियों ने बताया कि पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग ने वर्ष 2026-27 में गया जिले में 24 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया है। इसके तहत वन भूमि पर 6...