देहरादून, जुलाई 29 -- देहरादून। प्रमुख संवाददाता सिंगल-यूज प्लास्टिक पर प्रतिबंध का प्रभावी क्रियान्वयन केवल सरकारी प्रयासों से संभव नहीं है। इसके लिए जनभागीदारी, जन-जागरूकता और प्रत्येक नागरिक के सक्रिय सहयोग की आवश्यकता है। सिंगल-यूज प्लास्टिक के खिलाफ अभियान को जन-आंदोलन का स्वरूप देकर उत्तराखंड को प्लास्टिक मुक्त राज्य बनाने का संकल्प साकार करना होगा। ये बात मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने बुधवार को पाल्यूशन कंट्रोल बोर्ड की ओर से बाघ दिवस पर जाखन स्थित होटल में आयोजित कार्यक्रम में कही। यह भी पढ़ें- मुख्यमंत्री धामी ने सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ जनभागीदारी का आह्वान किया, उत्तराखंड को प्लास्टिक मुक्त बनाने पर जोरबाघ संरक्षण पर चर्चा इस दौरान मुख्यमंत्री ने बाघ संरक्षण पर आधारित चित्र एवं पोस्टकार्ड का विमोचन किया। साथ ही मानव-वन्यजीव सं...