चंदौली, मार्च 28 -- चकिया, हिन्दुस्तान संवाद। निपुण भारत मिशन के अंतर्गत संकुल अमरा उत्तरी स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय अमरा उत्तरी में शनिवार को शिक्षा चौपाल का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य जनभागीदारी सुनिश्चित करना, नामांकन बढ़ाना, डिजिटल शिक्षण को बढ़ावा देना तथा बच्चों के नामांकन एवं ठहराव को सुदृढ़ करना रहा। मुख्य अतिथि विधायक कैलाश आचार्य ने कहा कि छात्रों को समयबद्धता, अनुशासन और निरंतर अध्ययन के प्रति प्रेरित किया। वहीं शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाली मातृ शक्ति को सम्मानित किया।कार्यक्रम में एआरपी अजीत कुमार सिंह एवं अजय कुशवाहा ने शिक्षा विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं एवं सुविधाओं की जानकारी दी। वहीं विधायक ने विद्यालय के पूर्व छात्र रहे किशन गुप्ता जिनका चयन उत्तर प्रदेश पुलिस में हुआ है, उनके पि...