देवरिया, मार्च 30 -- देवरिया, निज संवाददाता। पूर्वांचल क्रांति दिवस के अवसर पर रविवार को देवरिया क्लब में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसके बाद सदर सांसद शशांक मणि त्रिपाठी के नेतृत्व में मशाल जुलूस निकाला गया, जिसमें युवा, सामाजिक कार्यकर्ताओं शामिल रहे। मशाल जुसूल देवरिया क्लब से निकलकर सदर रेलवे स्टेशन पर पहुंची, जहां सदर सांसद ने सभा को सम्बोधित किया। मशाल जुलूस देवरिया क्लब से शुरू होकर नगर पालिका, तहसील रोड, अमन गेट होते हुए सदर रेलवे स्टेशन पहुंचा। इस जुलूस का उद्देश्य अमृत प्रयास के तहत लिए गए विकास संकल्पों को जनभागीदारी से साकार करने का संदेश देना रहा। सदर रेलवे स्टेशन परिसर में सभा को सम्बोधित करते हुए सदर सांसद ने कहा कि विकसित भारत और उत्तर प्रदेश के संकल्प को साकार करने में देवरिया भी तेजी से आगे बढ़ रहा है और इसमें जनभागीदा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.