गुड़गांव, सितम्बर 28 -- गुरुग्राम, अमर मौर्य। जनसेवा संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने के लिए गुजरात के वडनगर से वाराणसी तक निकाली जा रही बाइक सेवा यात्रा का सोमवार को गुरुग्राम में पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया। महेंद्रगढ़ और रेवाड़ी जिलों से होते हुए गुरुग्राम पहुंची बाइक सेवा यात्रा का पटौदी क्षेत्र में विभिन्न स्थानों पर पुष्पवर्षा और उत्साह वातावरण में अभिनंदन किया। इस दौरान स्वच्छता, पौधारोपण और विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों से संवाद कार्यक्रमों से सेवा और जनभागीदारी का संदेश दिया। पटौदी विधानसभा क्षेत्र में बाइक सेवा यात्रा के जिले में प्रवेश करने पर हरियाणा के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) राजेश नागर मुख्य अतिथि तथा स्थानीय विधायक बिमला चौधरी ने कार्यक्रम की अध्यक्षता कर यात्रा क...