जनभागीदारी आधारित विकास योजनाओं के निर्माण पर जोर
जमुई, जून 11 -- कार्यालय संवाददाता पंचायती राज विभाग, बिहार सरकार के दिशा-निर्देशानुसार समाहरणालय स्थित संवाद कक्ष में एक दिवसीय जिला स्तरीय प्रशिक्षण कार्यशाला का सफल आयोजन किया गया। इस कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य ग्राम पंचायत विकास योजना , पीपुल्स प्लान कैंपेन और 16वें वित्त आयोग की अनुशंसाओं को पारदर्शी व प्रभावी तरीके से धरातल पर उतारना था। कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन जमुई के जिला पदाधिकारी श्री नवीन, उप आयुक्त श्री सुभाष चंद्र मंडल, जिला पंचायती राज पदाधिकारी श्री वीरेंद्र कुमार, सिविल सर्जन तथा जिला परिषद अध्यक्ष श्रीमती दुलारी देवी द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। इस कार्यशाला को संबोधित करते हुए जिला पदाधिकारी श्री नवीन ने कहा कि हर पंचायत की भौगोलिक परिस्थितियां, समस्याएं, विशेषताएं और जरूरतें अलग-अलग होती हैं। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.